फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: 2- संभल ब्लाक में सपा प्रत्याशी सुषमा के सिर सजा ब्लाक प्रमुखी का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल में ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को 11 बजे से 2.50 बजे तक मतदान हुआ। समय से दस मिनट पहले ही मतदान पूरा हो गया। खास बात यह रही कि शत-प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 140 में से 140 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोट डाला। हालांकि एक वोट निरस्त हो गया। सपा प्रत्याशी सुषमा देवी ने 93 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्घंदी को 47 वोटों से हरा दिया। कुसुम देवी को कुल 46 वोट मिले।
विज्ञापन

संभल ब्लाक क्षेत्र में कुल क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 140 है। भाजपा की ओर से कुसुम देवी जबकि सपा की ओर से सुषमा देवी ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ रहीं थीं। शनिवार को सुबह 11.10 बजे वोटिंग शुरू हुई। रुक-रुक कर दोपहर बाद तक शत-प्रतिशत मतदान हो गया। कुल 140 में से 140 वोट पड़े। दोपहर बाद सवा तीज बजे मतगणना शुरू की गई जो 15 पंद्रह मिनट में पूरी हो गई। मतगणना में 93 वोट सपा प्रत्याशी सुषमा देवी को मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को 46 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। इस तरह सुुषमा 47 वोटों से विजयी हो गईं। जीत का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के पद पर सुषमा देवी निर्वाचित हो गई हैं। प्रमाण पत्र जिलाधिकारी के द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें