फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ड्यूटी मानदेय के नाम पर अध्यापक के खाते से 41 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के गांव ततारपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के खाते से 41,484 रुपये ठग ने एनी डेस्क एप के माध्यम से उड़ा लिए। अध्यापक को बीएलओ ड्यूटी करने के बाद मिलने वाले मानदेय जारी करने का झांसा दिया गया। झांसे में आए अध्यापक ने ठग द्वारा बताई गई एनी डेस्क एप डाउनलोड कर ली और इसी दौरान खाते से रुपये उड़ा लिए गए। मामले के संबंध में अध्यापक ने बैंक और मुरादाबाद स्थित साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन

गांव ऐंचोड़ा कंबोह निवासी अध्यापक दुष्यंत कुमार का कहना है कि उनका बीएलओ ड्यूटी करने का मानदेय जारी होना है। अध्यापक ने बताया कि सोमवार सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को चुनाव कार्यालय से बताया और बीएलओ ड्यूटी करने का मानदेय नहीं आने की बात कही। जब उन्होंने बताया कि उनका मानदेय नहीं आया है तो उसने बीएलओ एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा।
बताया कि जब उन्होंने एप डाउनलोड किया तो उसमें नाम और अन्य जानकारी फीड कराई। इसके बाद कैमरा चालू कर पैनकार्ड, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड दिखाने के लिए कहा। जैसे ही कैमरा चालू कर दस्तावेज दिखाए तो 20,742 रुपये के संदेश मोबाइल पर आए। जब खाता चेक किया तो 41,484 रुपये खाते से कम हो गए थे। पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत साइबर सेल मुरादाबाद में गई है। साइबर सेल पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें