फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम पर बिजली चेकिंग में अवैध वसूली का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने विजिलेंस टीम पर बिजली चोरी के नाम पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि हर दिन बिजली चोरी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जाती है।
विज्ञापन

भाकियू असली के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम दीपेंद्र यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि विजिलेंस की टीम हर दिन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। पूर्व में ऑडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें अधीक्षण अभियंता ने विजिलेंस की टीम को अधिकार क्षेत्र में न बताकर कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि विजिलेंस टीम अवैध वसूली नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज करा देती है।
काफी संख्या में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि 11 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं की गई तो बेमियादी धरना दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान राजपाल सिंह यादव, चौधरी संजीव गांधी, मोहम्मद वारिस, बुद्धसैन, अनिल कुमार, चौधरी अर्जुन सिंह, यशपाल सिंह, मोहम्मद शफीक, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें