फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के लापता बेटा का सुराग नहीं, हत्या का अंदेशा

Sun, 14 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालिनी निवासी हसरत अली के बेटे नाजिम (18) का अभी तक कोई पता नहीं लग सका। वह 45 दिन पहले राज मिस्त्री का काम करने के लिए ठेकेदार के साथ गया था। ठेेकेदार उसे गांव से नोएडा ले गया था। नखासा थाने में शनिवार को लापता बेटे के पिता ने एफआईआर की मांग की लेकिन पुलिस ने घटनास्थल को बनियाठेर का बताकर टाल दिया।
विज्ञापन




यह स्थिति तब है जब जिलाधिकारी इस प्रकरण में थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दे चुके हैं। मोहम्मदपुरमालिनी निवासी हरसत अली का कहना है कि उनके बेटे को ठेकेदार घर से बुलाकर ले गया था। बेटे के गायब होने के बाद से वह पुलिस थानों में भागदौड़ कर रहे हैं। लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। उल्टे आरोपियों की ओर से उन्हें धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाले कह रहे हैं कि जैसा हाल बेटे का किया है, वैसा ही आपका करेंगे। इससे हिम्मत टूट गई। डर की वजह से ही उन्होंने अपना गांव छोड़ दिया है।


वह अब मोहम्मदपुरमालिनी से पलायन कर चुके हैं। जनेटा में शरण लिए हुए हैं। हसरत अली ने बताया उन्हें बेटे की हत्या किए जाने का अंदेशा है। बेटे का मोबाइल स्विच आफ बोल रहा है। अब कैसे पता करें। नखासा थाना प्रभारी इंद्रवीर सिंह चाहर ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बाबई से बेटा गायब हुआ था। इस आधार पर मामला बनियाठेर का है। रिपोर्ट वहीं दर्ज होनी चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें