फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों के हमले में हिरन का बच्चा गंभीर घायल, वन विभाग करा रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। खूंखार कुत्तों के हमले में हिरन का बच्चा जख्मी हो गया। आसपास काम रहे किसानों ने बमुश्किल उसे बचाया। वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। जख्मी हिरन के बच्चे का उपचार किया गया और बाद में वन विभाग की टीम को सौंप दिया। पवांसा ब्लॉक के गांव औरंगपुर देवरी के जंगल में बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे खूंखार कुत्तों ने मक्के के खेत में हिरन के बच्चे पर हमला कर दिय्रा।
विज्ञापन

हिरण के बच्चे की आवाज सुनकर नजदीक में फसल की कटाई कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और बच्चे को खूंखार कुत्तों के चंगुल से बमुश्किल बचाया। किसान राजपाल यादव ने बताया कि मक्के के खेत में खूंखार कुत्तों ने हिरन के बच्चे पर हमला कर दिया था।
घटना की सूचना तत्काल पवांसा पशु चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग की टीम को दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज गौतम ने हिरन के बच्चे का उपचार किया। बताया कि पूरे इलाके में तमाम काले हिरन जंगल में पाए जाते हैं लेकिन वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा हिरन संरक्षण के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें