फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में सपा प्रत्याशी के साथ ग्राम प्रधान को नामजद करने पर भाकियू का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी(संभल)। आचार संहिता उल्लंघन में सपा प्रत्याशी के साथ गांव बेरनी के प्रधान व उनके बेटे को नामजद करने के मामले में शुक्रवार को भाकियू पदाधिकारी थाने जा पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। बताया कि ग्राम प्रधान व उनका बेटा मौके पर नहीं थे। पुलिस ने मामले में जांच कर उनका नाम निकालने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेरनी में गुरुवार को बिना अनुमति सभा करने व जुलूस निकालने पर पुलिस ने बिलारी सीट से सपा प्रत्याशी और विधायक मोहम्मद फहीम व 40 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमे शामिल नौ नामजद आरोपियों में गांव बेरनी के ग्राम प्रधान भाकियू नेता रामवीर सिंह व उनके बेटे कृष्णकांत का नाम भी शामिल है। इसके विरोध में शुक्रवार को भाकियू नेता एकत्र होकर थाने पहुंच गए। विरोध जताकर उनका नाम मुकदमे से निकालने की बात कही।
भाकियू नेता व ग्राम प्रधान रामवीर सिंह ने कहा कि वह व उनके पुत्र गुरुवार को गांव में नहीं थे। वह डीएम व सीडीओ के साथ ग्राम प्रधानों की बैठक में थे। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने पुलिस पर विरोधियों के इशारे पर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर उनके नाम निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे के वादी दरोगा प्रमोद कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस को मिली वीडियो व फोटो के आधार पर शिनाख्त कराने के बाद जो नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगर एक-दो लोगों की गलत शिनाख्त हुई तो विवेचना के दौरान जांच कर, उनका नाम निकाल दिया जाएगा।
प्रथम सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान फोटो व वीडियो में जिन लोगों की शिनाख्त नहीं होगी, उनके नाम हटा दिए जाएंगे। जो सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आलोक सिद्धू, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें