फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का जताया विरोध

Wed, 14 Aug 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर रोष जताया। विरोध प्रदर्शन कर सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपक कुमार को दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ब्लाॅक परिसर में एकत्र हुए। जहां से मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रही हिंसा की घटनाएं निंदनीय है। वहां की सरकार हिंसा को नहीं रोक पा रही है। कहा कि भारत सरकार को हिंसा रोकने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। यूनियन की ओर से राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन एसडीएम दीपक चौधरी कुमार को दिया। इस दौरान राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, उदय पाल, अवधेश कुमार, रामप्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार, दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें