चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र संभल गेट की बैठक का आयोजन मोहल्ला गोपाल स्थित जैन मंदिर धर्मशाला में किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा नेता मंजू दिलेर रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ का प्रत्येक पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जिन्होंने रात दिन मेहनत करके भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाकर खड़ा किया है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्ष को अपने-अपने बूथ पर 11 पदाधिकारियों की सूची बनानी है।
इससे यह सूची सरल एप्प पर अपलोड होकर कोई भी पदाधिकारी अपने बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, अरविंद गुप्ता, मनोज दिवाकर, अभिनव शर्मा, अंकित जैन, मुकेश कुमार, कृष्णा शर्मा, परमेश रामा आदि मौजूद रहे।