फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पेड़ से लटकी मिली युवती की मौत दम घुटने से हुई, तत्काल रिपोर्ट दर्ज न होने पर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी गोल्डी (18) पुत्री हरप्रसाद की मौत दम घुटने से हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। मंगलवार की शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों में रोष पनप गया। गवां-अनूपशहर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को किसी तरह शांत कराया। करीब दस मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मालूम हो सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे करीब युवती का शव पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने बताया था कि युवती अपनी 13 वर्षीय भतीजी गुलशन कुमारी के साथ खेत पर पशुओं का चारा काटने गईं थी। इसी दौरान दो लोग आए और वह गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। यह देखकर गुलशन कुमारी मौके से भागकर घर आ गई और घटना की जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद जब मौके पर पहुंचे तो गोल्डी का शव लटका हुआ था।
मंगलवार को भी परिजनों ने यही आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। इसी क्रम में करीब दस मिनट तक जाम लगाए रहे। रिपोर्ट दर्ज होने के आश्वासन के बाद जाम को खोला जा सका। थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें समझा दिया गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें