फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपाइयों ने चौपाल लगाकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। भाजपाइयों ने रविवार को गांव फरीदपुर में एक चौपाल का आयोजन किया। जिसमें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। चौपाल में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना, किसानों के लिए पीएम फसल योजना व निशुल्क राशन जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने पार्टी के साथ काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश यादव, अरूण यादव, कालीचरन, जयपाल यादव, रामखिलाडी यादव, अतुल यादव, राजू यादव, वरूण यादव, गुमानी यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें