चंदौसी। सीता रोड पर रविवार को मेला गणेश चौथ कार्यालय का उद्घाटन मेला कमेटी के सचिव हरि गोपाल वाष्र्णेय ने भगवान गजानन को लड्डू का भोग लगाकर किया। इसके बाद कार्यालय में एक बैठक का आयोजन हुआ। सभा में मेला गणेश चौथ का आयोजन, झांकी की रूपरेखा, संकीर्तन के सफल आयोजन के लिए स्थाई व अस्थाई समिति का गठन आदि पर चर्चा की गई। साथ ही सुझाव और शिकायतों का निवारण करने के लिए प्रयास, विनायक पत्रिका संपादन आदि की योजना व क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक दिन बैठक करने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर ललित किशोर, रविंद्र कुमार, डॉ. राजीव गुप्ता, प्रभात कृष्णा, सत्येंद्र कुमार, लोकेंद्र शर्मा, इश्त्याक वेग, संजय गुप्ता, संजीव बरनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद