फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, कार्रवाई कराने का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस कर्मियों के उत्पात की जानकारी होने पर भाजपाई गांव धतरा पहुंचे और पीड़ित ग्रामीणों से हालचाल जाना। साथ ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। भाजपा नेताओं की माने तो अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीणों पुलिस का खौफ है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धतरा में शुक्रवार की दोपहर एसओजी टीम पहुंची थी। गांव निवासी एक युवक को पूछताछ के लिए लाना था। इसी दौरान ग्रामीणों से नोंकझोंक हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसओजी टीम के सदस्यों ने मारपीट की। इसमें चार महिला समेत दस लोग चोटिल हुए थे। धमकाते हुए पिस्टल भी लहराई।
शनिवार की दोपहर भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, असमोली ब्लॉक के पूर्व प्रमुख चौधरी नरेंद्र, जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह व अन्य भाजपाई पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही मामले में कार्रवाई का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ काफी मारपीट की गई है। कई ग्रामीण चोटिल हैं। पुलिस कर्मियों की मारपीट से गांव में डर का माहौल है। इस घटना की जानकारी पुलिस के अधिकारी व पार्टी हाईकमान को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। जिससे ग्रामीणों को न्याय मिल सके। अधिकारियों ने भी कार्रवाई का वादा किया है।
विज्ञापन

परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एमएलएसी व वरिष्ठ भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें