फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-बसपा प्रत्याशी का नामांकन आज

Mon, 23 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बसपा के मंडल जोन कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश राव ने बताया कि सोमवार को चंदौसी विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी विरमावती पत्नी गिरीशचंद्र सुबह दस बजे नामांकन दाखिल करने के लिए अपने आवास से बहजोई के लिए प्रस्थान करेंगी।

वहीं भाजपा के जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सोमवार को एक साथ नामांकन कराएंगे।  प्रत्याशी नामांकन कराने की तैयारी में जुटे हुए है। असमोली से पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह गांव गैलुवा में कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद समर्थकों के साथ नामांकन कराने के लिए जाएंगे। वहीं संभल से डा. अरविंद गुप्ता, चंदौसी से गुलाबो देबी और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से अजित कुमार उर्फ राजू यादव नामांकन के लिए बहजोई जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि भाजपा के चारों प्रत्याशी सोमवार को बहजोई में जाकर नामांकन कराएंगे। मैं सिंबल लेने के लिए लखनऊ आया हुआ हूं। सभी प्रत्याशियों को सोमवार को सिंबल दे दिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए बहजोई जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी से कहा गया है कि वह आचार संहिता का पालन करते हुए नामांकन कराने के लिए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें