फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के संभल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी का बेतुका बयान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बसपा के संभल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के पति हाजी शकील कुरैशी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भीड़ के साथ बिना मास्क के बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि इंशाअल्लाह कोरोना खत्म हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल यह वीडियो संभल के चौधरी सराय क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसी वीडियो में हाजी शकील कुरैशी कह रहे हैं कि वह चौधरी सराय में खराब पड़ी सड़क को देखने के लिए आए थे। जो लोगों की समस्याएं हैं उनका समाधान कराया जाएगा। इसी बीच वह कहते हैं कि इंशाअल्लाह कोरोना खत्म हो गया है। इस दौरान उनके आसपास लोगों की भीड़ खड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने व उनके आसपास खड़े ज्यादातर लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस वीडियो के बारे में जब हाजी शकील कुरैशी से पक्ष लेना चाहा तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें