फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 09 Nov 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंदौसी-संभल मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौलागढ़ निवासी बाइक सवार सचिन की मौत हो गई। जबकि गांव रायसत्ती निवासी ट्रैक्टर बिलाल भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां कमलेश ने बताया कि वह बेटे सचिन के साथ बाइक से शुक्रवार की दोपहर मायके आसफपुर से अपने घर लौट रही थीं। मोहम्मदपुर टांडा में फोन आने पर बेटे ने बाइक रोकी तो ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भी घायल हो गया। सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें