फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिक्षक, चिकित्सक व व्यापारियों को मिला सहयोग रत्न सम्मान

Sat, 09 Nov 2024 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ग्रीन संभल कॉरिडोर द्वारा शुक्रवार को नगर के आलम सराय स्थित रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों, चिकित्सकों और व्यापारियों को सहयोग रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर में अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल दिया गया।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर की ओर से नगर के मुख्य सड़कों के किनारे पौधरोपण कर उसको ट्री गार्ड से संरक्षित किया गया है। साथ ही उसमें पानी देने और देखभाल की भी व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को कार्य में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर, बाल विद्या मंदिर, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज व जेडयू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्याें को सम्मानित किया गया। एसडीएम वंदना मिश्रा और कमल कौशल वार्ष्णेय, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. शहजाद आलम को समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। धर्म गुरुओं को भी सम्मानित किया गया। कहा कि संभल में हो रहे ऐसे कार्य को जनता का साथ मिलना चाहिए और जनता को आगे आकर उनके इस नए कार्य में उनके साथ देना चाहिए। इस दौरान संजय गुप्ता पोली, वासिफ, आमिर सुहेल, सौरभ गुप्ता, अनुराग गुप्ता, ऋषभ ठाकुर, रोहित कुमार, राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा, डालचंद्र सैनी, राजकुमार शर्मा, जसपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें