फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे बाइक सवार वेल्डर को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ-नेहटा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से घर लौट रहे वेल्डर को गोली मार दी। सीने में गोली लगने के बाद बायीं बगल से बाहर निकल गई। घटना के बाद हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए। गंभीर घायल वेल्डर को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहटा निवासी रजा हुसैन(36) पुत्र रईद अहमद की बदायूं जनपद के थाना आसफपुर में वेल्डिंग की दुकान है। रोजाना की तरह रजा हुसैन बाइक से शनिवार की शाम करीब सात बजे घर लौट रहा था। जब बाइक सवार गांव पतरौआ-नेहटा मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने रजा को रोक लिया और तमंचे निकाल उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली सीने में लगने के बाद बायीं तरफ की बगल से बाहर निकल गई। गोली लगने के बाद भी बाइक सवार रजा घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
परिजन घायल रजा को सीएचसी लेकर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। रजा ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली मारने वालों ने कोई बात नहीं की और गोली मारने के बाद फरार हो गए। घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। घटना की तहरीर समाचार लिखे जाने तक नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

अभी स्पष्ट नहीं है कि वेल्डर को गोली किस उद्देश्य से मारी गई है। घटना की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों की तलाश में कॉबिंग कर रही है।
विज्ञापन

विद्युत गोयल, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली, चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें