फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल निवासी प्रेमपाल (45) पुत्र मंगला का शव गांव सिरसानाल के नजदीक सिंहपुरसानी मार्ग पर बुधवार की रात करीब दस बजे पड़ा मिला। प्रेमपाल के बेटे चिंटू ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करतेे थे। बुधवार की दोपहर वह किसी काम से कहीं गए थे। घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता प्रेमपाल की मौत हो गई। सूचना पर मजदूर की पत्नी विमलादेवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है।
नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अज्ञात वाहन से हादसा होने की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें