फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोंगे में भूसे के नीचे दबकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव झुकेरा में भूसे में दबकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी कुमरपाल की पत्नी अनारो देवी (45) बुधवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर बने बोंगे से पशुओं के लिए भूसा लेने गई थीं। बाहर कपड़ा बिछाकर बोंगे में भूसा निकालने के लिए अंदर चली गईं। बोंगे में घुसने का स्थान छोटा था। अंदर जाने पर अचानक भूसा महिला के ऊपर आ गया और महिला भूसे के नीचे दब गई। भूसे में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। काफी देकर तक घर न पहुंचे पर परिजनों को चिंता हुई। वह ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे। बाहर बोंगे के बाहर कपड़ा बिछा हुआ मिलने पर परिजनों ने भूसा हटा देखा, तो महिला नीचे दबी हुई मिली। महिला को देखकर परिजनों की चीख निकल गई। परिजन महिला को आनन-फानन चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की भी तीन साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में चार बेटे व एक बेटी है। एक बेटे व एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें