फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार फर्नीचर कारीगर की मौत

Sat, 06 Apr 2024 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव फत्तेहपुर सराय के निकट साइकिल को बचाने के प्रयास में बाइक सवार मुरादाबाद के थाना सोनकपुर अंतर्गत गांव बेहटा सरथल निवासी गुड्डू (23) पोल से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में साइकिल सवार डोरीलाल निवासी फत्तेहपुर सराय भी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मृतक गुड्डू के चाचा ममदूद आलम वारसी ने बताया कि गुड्डू जयपुर (राजस्थान) में रहकर फर्नीचर का काम करता था। परिवार में चार भाई और एक बहन है। यह दूसरे नंबर का था। ईद मनाने के लिए शनिवार को ही जयपुर से घर लौटा था। शाम के समय किसी काम से संभल गया था। लौटते वक्त फत्तेहपुर सराय में हादसा हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए थे। जहां मृत घोषित कर दिया। बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया। कोतवाल पवन कुमार का कहना है कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव घर ले गए। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें