फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गेहूं का बीज न मिलने पर जिला कृषि अधिकारी का पुतला फूंका

Wed, 20 Nov 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
गुन्नौर में गेहूं का बीज न मिलने पर जिला कृ​षि अ​धिकारी का पुतला फूंकते भाकियू असली के पदा​धिका - फोटो : संभल
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। किसान सरकारी बीज गोदाम पर गेहूं का बीज न मिलने से खफा भाकियू असली के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी का का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी में भाकियू असली अराजनैतिक के पदाधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर 49 दिन से धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को धरनास्थल पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव की अगुवाई में जिला कृषि अधिकारी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाज की। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रशासन मूकदर्शक बना है। जिले में सरकारी बीज गोदामों पर गेहूं का बीज नहीं मिल रहा है। मजबूरी में किसान बाजार से बीज खरीद रहा है। ऐसे में दुकानदार भी मौके का फायदा उठाकर मनमाना रेट वसूल रहे हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि अगर मांगों को लेकर प्रशासन नहीं चेता तो रणनीति तैयार कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सूरज पाल सिंह, सतीश कुमार, चंद्रपाल सिंह, महाराज सिंह, नबी हसन, स्नेह लता, ऋषिपाल कुशवाहा, मौजीराम, मनवीर सिंह, हरिशंकर यादव, नौबत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें