फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाइवे स्थित उधरनपुर अजमतनगर के पास वाहन ने बाइक सवार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे थाना क्षेत्र के गांव आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गांव उधरनपुर अजमतनगर के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। जिस पर मृतक की शिनाख्त हरिओम 24 वर्ष पुत्र भारत सिंह निवासी नगरिया मजरा कोहरा थाना गुन्नौर के रूप में हुई। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के भाई श्रीपाल ने बताया कि हरिओम उत्तराखंड के काशीपुर की पेपर मिल में कार्य करता है। वह अपनी बहन के यहां गांव तारपुर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। मृतक युवक की शादी हो चुकी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें