फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-बबराला मार्ग पर शुगर मिल के नजदीक बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गांव भवावला निवासी ओमपाल (20) पुत्र राजाराम की मौत हो गई। जबकि मृतक का ममेरे भाई हरवेंद्र पुत्र राजपाल निवासी केवलपुर टिपेड़ा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब हुआ है। यह दोनों युवक बाइक से भवावला से केवलपुर टिपेड़ा जा रहे थे।जैसे ही गवां-बबराला मार्ग पर शुगर मिल के नजदीक हुंचे उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल का उपचार अलीगढ़ के चिकित्सालय में चल रहा है। हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें