फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर लौट रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा में मजदूरी करके लौट रहे युवक को चार युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके परिजनों ने जानकारी की। घायल युवक का उपचार सीएचसी में कराया गया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला नखासा निवासी आरिफ 21 वर्ष पुत्र हुसैन मजदूरी करके अपना व परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की रात दस बजे युवक पल्लेदारी करके वापस अपने घर लौट रहा था। जब युवक काशीराम आवास के पास पहुंचा तो चार युवकों ने उसे घेर लिया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
युवक ने विरोध किया तो एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। तमंचे की गोली आरिस के सीधे हाथ के बाजू में जा घुसी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की तहरीर दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें