फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव चंदोई की मढ़ैया निवासी सुखवीर (25) की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गायत्री व दो वर्षीय बेटा दक्ष घायल हो गए। घायल गायत्री को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार को सुबह करीब आठ बजे बेहटा जयसिंह चौराहा के निकट हुआ।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सुखवीर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बाइक से दिल्ली से घर जा रहे थे। तभी बेहटा जयसिंह चौराहा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सुखवीर, उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सुखवीर ने दम तोड़ दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें