फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई रोड पर गांव मझावली के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मऊअस्सू निवासी रोहित कुमार (26) अपनी मां विमला देवी के साथ बहजोई गए थे। रात करीब नौ बजे वापस आ रहे थे। गांव मऊअस्सू के पास आगे लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। उनकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में युवक व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। महिला को उपचारित किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिजानें का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें