फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से टकराई बाइक, तीन किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र भिरावटी मार्ग पर बाइक की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन किशोर घायल हो गए। जिन्हें उपचार को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिरावटी निवासी विकास, राहुल, ऋषभ एक बाइक पर सवार होकर भिरावटी-धनारी मार्ग से गांव आंचल जा रहे थे। भिरावटी मार्ग पर जियारत के पास चालक पिकअप को बैक कर रहा था। तभी बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में तीनों किशोर जमीन पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर राहुल व ऋषभ को अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। घटना के बाद चालक पिअकप को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। मामले में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें