फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनौर से बदायूं जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य संभल में अधूरा, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजनौर से संभल होकर बदायूं जा रहा हाईवे का निर्माण कार्य कई महीनों से लटका हुआ है। यह कार्य अभी संभल में ही पूरा नहीं हो सका है जबकि जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। तीन दिन पहले हुई बरसात में संभल के चौधरी सराय से हयात नगर तक जगह-जगह कीचड़ के हालात हैं। गड्ढों से हादसों का अंदेशा है। निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

दरअसल, बिजनौर से बदायूं तक जाने वाले हाईवे का निर्माण कार्य एक वर्ष से ज्यादा समय से चल रहा है। यह निर्माण कार्य अभी संभल में ही पूरा नहीं हुआ है। इस निर्माणाधीन कार्य के चलते बहजोई मार्ग पर चौधरी सराय से लेकर गांव मुजफ्फरपुर तक लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। रविवार व सोमवार को हुई बारिश के बाद इस मार्ग पर गड्ढों में जलभराव हो गया है। दुपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोगों को मुश्किल हो रही है। कई बार दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। इस मार्ग पर रहने वाले लोगों में रोष है। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग लोकनिर्माण विभाग से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें