फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे से प्यार करती हूं, साथ ही रहूंगी

Mon, 23 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन, मामी ने पंचायत भांजे के ही साथ रहने का एलान कर दिया। मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े है। 
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र एक व्यक्ति की पत्नी असमोली थाना क्षेत्र निवासी अपने भांजे से एक साल पहले दिल लगा बैठी। महिला चार बच्चों की मां है। मामी-भांजे का एक साल से प्रेम प्रसंग चलता आ रहा है। रविवार को भांजे ने अपनी मामी को मोबाइल देने के लिए खेत पर बुला लिया। 
विज्ञापन


वह मोबाइल लेने के लिए खेत पर पहुंच गई। तभी गांव के लोगों ने दोनों को देख लिया और प्रेमी को पकड़कर गांव में ले आए। इसके बाद मामले को निवटाने के लिए गांव में पंचायत बैठ गई लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए। जब मामला पंचायत में नहीं निबटा तो लोग प्रेमी को लेकर थाने लेकर आ गए। थाने में भी दोनों पक्षों में एक घंटे तक पंचायत चलती रही मगर प्रेमी प्रेमिका एक साथ हरने की जिद पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें