फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर एनसीसी परेड का नेतृत्व करेगा रामपुर का छात्र शेखर

Mon, 23 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
यह उपलब्धि शेखर के हाथों उसके कला कौशल और एनसीसी के कार्यक्रमों में बेहतरीन सेवा की वजह से लगी है। कालेज के छात्रों और परिवार में इससे खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी सेकेंड ईयर कर रहा शेखर  तोमर बरेली के रहने वाला है। उसका परिवार बरेली में रहता है। डिग्री कालेज के प्रोफेसर प्रवेश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में परेड का आयोजन होता है। इसके लिए धूमधाम से तैयारी चल रही है। जिसमें कई मुख्यालयों से एनसीसी की टीमें भी वहां पर शामिल होती हैं। इस बार बरेली ग्रुप मुख्यालय की टीम के 14 योग्य छात्रों का नाम शामिल किया। जिसमें बरेली के रहने वाला शेखर तोमर जो कि इस समय रजा डिग्री कालेज में बीएससी दितीय वर्ष का छात्र है, उसका चयन  दिल्ली में राजपथ  पर परेड का नेतृत्व करने के लिए हुुआ है।

  यह जानकारी  मिलने के बाद उसके परिवार के लोगों में खुशी की  लहर दौड़ गई है। रजा डिग्री कालेज के प्रोफेसर डा प्रवेश कुुमार का कहना है कि काफी मेहनत और लगन के बाद रामपुर के डिग्री कालेज से यह अकेला छात्र है जिसका राजपथ के लिए पहली दफा  सिलेक्शन हुआ है। रजा डिग्री कालेज में  इससे पहले  किसी भी छात्र  का चयन           नहीं हुआ। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटीं ज्ञाननंदिनी
चंदौसी। 
प्रजापति समाज सेवा समिति की ओर से दक्षिण अफ्रीका की चोटी पर तिरंगा फहराकर वापस लौटीं ज्ञाननंदिनी का रविवार को स्वागत किया गया। दिल्ली से ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से चंदौसी आईं पर्वतारोही ज्ञाननंदिनी का फूल मालाओं से स्वागत हुआ।
चंदौसी के गांव फरीदपुर निवासी ज्ञाननंदिनी पुत्री नंदकिशोर प्रजापति दक्षिण अफ्रीका की ऊंची चोटी पर भारतीय ध्वज लहराकर देश, समाज और गांव का नाम रोशन पर बधाई दी गई। पर्वतारोही ज्ञाननंदिनी के शहर पहुंचने पर समाज के लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। 
पर्वतारोही ज्ञाननंदिनी का किया स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से ओमप्रकाश प्रजापति, सोमपाल सिंह प्रजापति, राजीव कुमार, ओमपाल सिंह, विष्णु प्रजापति, चरन सिंह प्रजापति, रवि कुमार, सोमपाल, सूर्य प्रकाश, तेजपाल, रामचरन, राम सिंह, चिरंजीलाल, पोशाकी, वीरेंद्र, विजय पाल, राजू, हरभजन, सतीश प्रजापति, महेश प्रजापति, सपना, गीता, नंदकिशोर, कौशल प्रजापति मौजूद रहे। उनके घर पर इंटरनेशनल पर्वतारोही रवि कुमार व समीर हसन के साथ-साथ नाते रिश्तेदारों ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें