धनारी(संभल)। मांगों को लेकर पशु चिकित्सालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन असली का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए समाजसेवी बहादुर सिंह यादव ने कहा कि जनता जूनियर हाईस्कूल बदहाली का शिकार है, हर घर जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
धरना स्थल पर पहुंचकर पशु विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की और विभागीय जमीन पर चहारदीवारी बनाने का शासन दिया। किसानों ने डॉ. विनय कुमार का विरोध करते हुए किसी अन्य डॉक्टर को चार्ज देने की बात कही। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने बताया कि समस्याओं से संबंधित अधिकारी धरना स्थल पर आकर किसानों से वार्ता करें व समाधान निकालें अन्यथा धरना स्थल से ही किसान सामूहिक रूप से समस्याओं से संबंधित विभागों में धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। धरना स्थल पर पंचायत की अध्यक्षता रघुनाथ सिंह यादव ने और संचालन तहसील अध्यक्ष मोरध्वज यादव ने किया।
इस मौके पर अंगद राम यादव, चंद्रभान यादव, भोले सिंह, सत्यपाल सिंह, मेघ सिंह, रामजीत सिंह यादव, हरपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, गोपाल सिंह, वीरेश यादव ,जसवीर सिंह, राम खिलाड़ी सिंह, किशन लाल, नंदपाल, गजराम सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।