फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने दिया जल-जंगल बचाओ किसान जागृति का नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र होकर संगठन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों ने हवन-पूजन भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे प्रदेश प्रमुख सचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर में जमा हुए। पदाधिकारियों की ओर से बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद बाबा टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
प्रदेश प्रमुख सचिव ने कहा कि बाबा टिकैत ने जीवन भर किसानों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि टिकैत संगठन ही किसानों के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहा है। जल-जंगल बचाओ किसान जागृति के रूप में बाबा टिकैत की पुण्यतिथि मनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव समेत प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह यादव, प्रवक्ता देशराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, जबरसिंह यादव, रामवीर सिंह, दुर्गपाल सिंह कुशवाह व रामाशंकर शर्मा हनुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें