फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहपुरसानी और रम्पुरा बिजलीघर से आपूर्ति नहीं मिलने के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव देहपा स्थित शिव मंदिर पर सिंहपुर सानी और रम्पुरा बिजलीघर से आपूर्ति नहीं मिलने के विरोध में भाकियू (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान विद्युत निगम के अधिकारी पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली नहीं मिलने से नाराज भाकियू (टिकैत गुट) ने बिजली की समस्या के समाधान के लिए मांग उठाई। संगठन के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रम्पुरा बिजलीघर संभल जिले की सीमा में है और संभल के किसानों को विद्युुत आपूर्ति करता है, लेकिन यह बिजलीघर गजरौला खंड में आने के कारण इस बिजलीघर से कम बिजली आपूर्ति की जा रही है। साथ ही ओवरलोड होने के चलते लाइन के तारों में फाल्ट होते रहते हैं। विद्युत सप्लाई समय से व भरपूर मात्रा में दिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान अधिशासी अभियंता विजय यादव व अवर अभियंता कृष्ण कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और सिंहपुरसानी व रम्पुरा बिजलीघरों से 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने चार मई तक मांग पूरी नहीं होने पर पांच मई को धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान मास्टर चंद्रभान, हरकुस, मुजम्मिल, फरमान, इरशाद, रोहित, राजकुमार, वेदप्रकाश, विनोद, किरण पाल आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें