फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद सहित कई मुद्दों को लेकर त्रिस्तरीय वार्ता होगी आज

Tue, 12 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद में खाद की किल्लत को लेकर प्रशासन भी गंभीर हो गया है। सोमवार को एसडीएम ने भाकियू असली के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तो खाद समेत कई मुद्दे छाए रहे। मंगलवार को मुद्दों को लेकर त्रिस्तरीय वार्ता कराकर समाधान किए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम विकास चंद्र ने नई तहसील पर स्थित कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की। जिसमें भाकियू पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से खाद की समस्या उठाई। कहा कि खाद नहीं मिलने की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं विद्युत विजिलेंस द्वारा किसानों के उत्पीड़न, गन्ना भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी उठा। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार को मुद्दों को लेकर त्रिस्तरीय वार्ता कराकर समाधान कराया जाएगा। एसडीएम ने खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी कि किसी भी किसान को खाद के साथ कोई दवा या अन्य वस्तु देने का प्रयास किया तो उसका रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिया जाएगा। इस दौरान भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी संजीव गांधी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, जयवीर यादव, डॉ.जावेद, दिलशाद, अनीस अहमद, राहिद, हरिओम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें