फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डिप्रेशन के रोगियों के लिए लाभकारी आसन कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के शंकर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति व नगर पालिका की ओर से चल रहे योग शिविर में डिप्रेशन के रोगियों के लिए लाभकारी योग आसन और प्राणायाम कराए गए।
विज्ञापन

योग शिक्षक कुलदीप ऐरन ने बताया कि बालासन, सुखासन, अधोमुख श्वानासन, और पश्चिमोत्तासन योगासनों को करने से दिमाग को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। बताया कि बालासन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं। यह आसन तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है। जबकि सुखासन तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। अधोमुख श्वानासन को डाउनवर्ड डॉग पोज भी कहते हैं, यह आसन दिमाग को शांत रखने और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। वहीं, पश्चिमोत्तासन आसन तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है। प्राणायाम में अनुलोम-विलोम तनाव को कम करने और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। जबकि भ्रामरी मन को शांत करता है और नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करता है। वहीं, कपालभाति तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं में लाभदायक है।
इस दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, शकरपुर के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सक डॉ. प्रदीप त्यागी ने करीब 70 योग साधकों को रोगानुसार औषधि वितरित की।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षित मोंगिया, शंकर शर्मा, गजेंद्र आर्य, गगन वार्ष्णेय, विकास वर्मा, हरनाम सिंह, संजय गुप्ता, अमित शुक्ला, गुलशन मदान, प्रियांशु जैन, सनी गुप्ता, जसपाल सिंह, संजय गुप्ता, वीकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें