फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लापरवाही पर 165 आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पंजीकृत लाभार्थियों की ई-केवाईसी व फेस कैप्चर में लापरवाही पर ब्लॉक गुन्नौर, जुनावई व असमोली की 165 आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

डीपीओ महेश कुमार ने बताया कि जिले में कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात वर्करों ने पंजीकृत लाभार्थियों की ई-केवाईसी व फेस कैप्चर कराने को लेकर कार्य शुरू नहीं किया है। इसको लेकर लापरवाही करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। डीपीओ ने बताया कि बाल विकास परियोजना गुन्नौर में 81, जुनावई में 53, असमोली में 31 वर्करों के खिलाफ मानदेय रोकने व सेवा समाप्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ता आदि समय रहते पंजीकृत लाभार्थियों की शत प्रतिशत ई-केवाईसी व फेस कैप्चर कार्य पूरा करें, जिससे कि अगले माह कोई भी लाभार्थी पुष्टाहार प्राप्त करने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें