फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किशोरी को भगाकर ले जाने की शिकायत पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से युवक अपने रिश्तेदार के सहयोग से किशोरी को बहला फुसलाकर साथ ले गया। युवक के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता का कहना है कि 18 मार्च की शाम को 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि मुरादाबाद जिले के थाना मझोला क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक अपने रिश्तेदारों से मिलीभगत कर बेटी को बहला-फुसलाकर साथ भाग ले गया। बेटी घर पर नहीं मिली तो रिश्तेदारी व आसपास तलाश किया। जानकारी होने पर मोहल्ले में ही रह रहे युवक के रिश्तेदार से शिकायत की गई। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहल्ला अंबेडकर मूर्ति के पास निवासी मुकेश, शिवम, अर्पित, मुरादाबाद जिले के थाना मझोला क्षेत्र के मोहल्ला पैपतपुर निवासी अनमोल और शिवम के बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें