फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति सहित चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके पति जुगेंद्र, कैलाश, वीरपाल और भगवती देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को भी पीटा गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत है और रात में दूसरे के घर शरण लेकर समय बिताना पड़ा।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें