फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर महादानी बनें- आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को मनाया जाता है। इस दिन इंसानियत के नाम लोग रक्तदान करते हैं। जरूरतमंदों की रक्त देकर सेवा करना बड़ी सेवा में शुमार है। लोग जागरूकता के अभाव में रक्तदान करने से बचते हैं लेकिन लोगों के मन में यह भ्रांति है। जबकि जो लोग रक्तदान करते हैं उनको सेहत रक्तदान नहीं करने वाले लोगों से अच्छी रहती है। चिकित्सकों के अनुसार नियमित रक्तदान करने से आयरन के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जान बचाई जा सकती है बल्कि खुद के लिए हो रहे खतरे भी कम किए जा सकते हैं। लेकिन समाज में लोगों के मन में तरह तरह की भ्रांतियां रहती हैं। कहते हैं कि एक यूनिट रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ सकती है लेकिन ऐसा नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार रक्तदान दिल के अचानक पड़ने वाले दौरे से भी सुरक्षा करता है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी के अनुसार शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता रहता है। शरीर में बड़ी मात्रा में आयरन बनने से ऑक्सीडेटिव डैमेज हो सकता है। जो दिल के दौरे को बढ़ाता है। जो लोग रक्तदान करते हैं उन्हें यह खतरा कम होता है। रक्तदान के दौरान जो एक यूनिट दान किया जाता है वह 24 घंटे में शरीर फिर से पूर्ति कर लेता है।
विज्ञापन

--------------
रक्तदाताओं के लिए विशेष जानकारी-
संभल। संभल सीएचसी के प्रभारी डा. मनीष अरोड़ा के अनुसार कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। पुरूष तीन महीने और महिलाएं चार महीने में एक बार रक्तदान कर सकती हैं। शराब का सेवन करने वाले लोग 48 घंटे तक रक्तदान न करें। रक्तदान करने के बाद जंक फूड का इस्तेमाल न करें। पोष्टिक आहार का सेवन करें।
----------------
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष लगता है शिविर
संभल। रक्तदान ही महादान है। आपका रक्त किसी की जान बचा सकता है। इस मानव सेवा के लिए अमर उजाला फाउंडेशन हर वर्ष 14 जून को रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इस वर्ष संभल में मुरादाबाद रोड स्थित डा. सचिन सक्सेना चेरिटेबल ब्लड बैंक में शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। आपका एक यूनिट किसी की जान बचा सकता है। इसलिए पुण्य के इस कार्य में भागीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें