फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर की बत्ती गुल, हंगामा

Thu, 04 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संविदाकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर के 19 फीडरों में से 14 फीडरों पर आपूर्ति बंद हो गई है। चार बिजलीघरों से जुड़ी डेढ़ लाख आबादी संकट में आ गई है। बिजली विभाग भी मान रहा है कि 20 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के खिरनी बिजली घर पर भाकियू का बेमियादी धरना चल रहा रहा है। जेई मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाया। असमोली में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। कुछ देर के लिए तालाबंदी की। नारेबाजी की। इसमें असमोली के लिए अलग फीडर बनाने की मांग की।
विज्ञापन



शहरी क्षेत्र के चौधरी सराय, रायसत्ती, हयातनगर व संभल बिजलीघर में 39 लाइनमैन व 16 एसएसओ संविदा पर तैनात है। समय पर मानदेय दिए जाने और मानदेय के भुगतान में कमीशनखोरी बंद किए जाने की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों की मंगलवार से हड़ताल चल रही है। इसका खामियाजा बुधवार को उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। एसडीओ नगर अरुण कुमार ने बताया कि संभल के चार बिजलीघरों में 19 फीडर हैं। शाम पांच बजे तक करीब 14 फीडर ट्रिपिंग में आ चुके हैं। कर्मचारी  न होने की वजह से लाइनों के फाल्ट ठीक नहीं हुए हैं। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। उधर, कैबिनेट मंत्री के पुत्र सुहैल इकबाल ने संविदा कर्मियों को मांगें पूरी कराने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी।


हड़ताली संविदा कर्मचारियोंने धरना देकर किया प्रदर्शन 
संभल। अखिल भारतीय निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मुख्य बिजलीघर पर धरना दिया। प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं मिलता है। पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय शीघ्र ही दिलवाया जाए। शहर व देहात के संविदा कर्मचारियों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर यूएन नंबर दिलवाया जाए।
विज्ञापन


संविदा कर्मचारियों को फंड आदि की सुविधा मुहैया कराई जाए। मांगों का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। हड़ताल करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, इमरान, कलुआ, नदीम, शिवदत्त, अभिनंदन, कमल कौशल, रामगोपाल, अजय, शमीम, विजय, नन्हे, गुलवीर, बृजकिशोर, संजीव कुमार, चरतवीर, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें