फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
चंदौसी में रेलवे स्टेशन पर गंगा मेले पर ट्रेन के इंजन पर चढ़े यात्री। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। यात्रा की दुश्वारियों पर आस्था भारी पड़ी। मां गंगा में स्नान करने के लिए यात्री अपनी जान को जोखिम में डालकर भी यात्रा करते दिखे। रेलवे स्टेशन पर कल रात से ही भारी भीड़ रही। मंगलवार की सुबह तो भीड़ का आलम यह रहा कि स्टेशन पर पैर रखने की जगह भी नहीं मिली। बस स्टैंड में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। बड़ी संख्या में निजी वाहनों से लोग गंगा घाटों पर पहुंचे।
विज्ञापन

चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कल शाम से ही भारी भीड़ थी। जिसमें अधिकांश गंगा यात्री ही थे। जो गंगा तटों पर मुख्य गंगाग पर्व पर गंगा स्नान के लिए निकले थे। रातभर ट्रेनों में सवार होकर गंगा तटों की ओर रवाना होते रहे। जो भी ट्रेन आ रही थी, वह पहले से ही इतनी भरी हुई थी कि यात्रियों पर उस पर चढ़ना दुश्वार हो रहा था। ट्रेन के इंजन पर भी छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी यात्रा करती दिखीं।
हालांकि चंदौसी रेलवे जंक्शन पर जीआरपी व आरपीएफ लगातार हिदायत दे रही थी लेकिन गंगा स्नान के जुनून के आगे यात्री अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे थे। रोडवेज बसों के साथ साथ निजी बसों व अन्य यात्री वाहनों की भी कुछ यही स्थिति थी।
विज्ञापन

ठंड होने के बावजूद बसों की छतों पर भी यात्री बैठे दिखे। डग्गामार वाहनों पर भी लटक कर मेलार्थी यात्रा कर रहे थे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों, टाटा मैजिक, बाइक आदि से बड़ी संख्या में मेलार्थी गंगा के राज घाट, नरौरा गंगा घाट, सिसौना डांडा गंगा मेले में पहुंचे। कुल मिलाकर जान को जोखिम में डालकर बड़ी संख्या में आस्थावान लोगों ने गंगा तटों पर जाकर आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें