फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेवफाई से परेशान युवक ने दी जान

विज्ञापन
youth suicide for wife unfaithfulness
विज्ञापन
संभल/सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर जान दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीण ने यह कदम घरेलू परेशानी के चलते उठाया है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर शोर मचाया। जिसे सुनकर परिजन व ग्रामीण आ गए। कीटनाशक का सेवन करने की जानकारी होने पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। गांव के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों की माने तो युवक की पत्नी तीन महीने पहले गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में चली गई है। उसके बाद से ही ग्रामीण मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

रविवार की रात को इसी के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण की मौत कीटनाशक का सेवन करने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें