फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में डंपर से कुचलकर बरेली के युवक की मौत

Sat, 25 May 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गंगा एक्सप्रेस-वे कार्य करते समय शुक्रवार को बरेली के थाना फतेहगंज के गांव भेवा पट्टी निवासी अमृतपाल (20) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना फतेहगंज के गांव भेवा पट्टी निवासी गुरुतेग सिंह का बेटा अमृतपाल संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर मजदूरी करता था। पीड़ित पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात डंपर पर चढ़ते समय बेटा अमृतपाल का पैर फिसल गया और डंपर के टायर के नीचे आ गया। जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मृतक के पिता ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया गया। इसके बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें