फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : जांच में वैध मिले सभी नामांकनपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। सभी नामांकन वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सय्यद गजनफर हुसैन ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की गई है। किसी भी सदस्य के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं आई है। सभी नामांकन वैध मिले हैं। कमेटी ने सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। दस फरवरी को चुनाव कराया जाएगा।
बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार, संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली, मुकेश, वीरेंद्र सैनी और अंकेक्षक के पद पर रविराज सिंह चाहल और सदस्य कार्यकारिणी के पद पर फलक नाज, मोहम्मद उवैस आलम, सूरज सिंह को निर्विरोध घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी पदों पर चुनाव होगा। दस फरवरी को सुबह बजे से शाम चार बजे तक चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें