फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 150 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 30 Jul 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
चंदौसी में एक दिवसीय बैंक हड़ताल के दौरान बंद एसबीआई शाखा का गेट।
विज्ञापन

विज्ञापन
 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को संभल जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं की हड़ताल रही। बैंकों के कर्मचारी नो-पे के तहत हड़ताल रहे। बैंकों की हड़ताल के चलते संभल जिले में 150 करोड़ से अधिक के कारोबार को झटका लगा।

विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। सुबह 10 बजे से ही ग्राहक बैंकों में आना शुरू हो गए थे, 10.30 बजे तक भी बैंकों का स्टाफ नहीं पहुंचा तब कहीं जाकर ग्राहकों को हड़ताल के बारे में जानकारी हो सकी। संभल के आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई की मेन शाखा के गेट पर कर्मचारियों ने हड़ताल का नोटिस बोर्ड लगा था। जिसे पढ़ने के बाद ग्राहक वापस लौट रहे थे। दिनभर यही सिलसिला जारी रहा। शाम 4 बजे तक ग्राहक बैंक आते रहे लेकिन उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, सिंडीकेट बैंक आदि के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। संभल जिले के कार्यवाहक अग्रणी जिला प्रबंधक तपेश्वर प्रसाद ने बताया कि संभल जिले में 300 शाखाएं हैं। इसमें 100 शाखाएं ग्रामीण बैंकों की हैं। इन शाखाओं में कामकाज हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें