बैंकसंभल। बैंक शाखाओं में बुधवार को सुबह से ही भीड़ रही। ग्राहक अधिक पहुंचे। जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन हुए हैं। यह अनुमान एलडीएम ने लगाया है। उनका कहना है कि सामान्य दिनों में 70 करोड़ रुपये के लेनदेन होते हैं लेकिन चार दिन बाद बैंक खुले तो भीड़ अधिक थी। रुके हुए तमाम लोगों के भुगतान भेजे गए हैं।
संभल की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक दिन में 12 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। जबकि सामान्य दिनों में आठ करोड़ का लेनदेन होता है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार को बैंकों में काम नहीं हुआ था। इस कारण बुधवार को जब बैंक खुले तो सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ थी। अच्छी बात यह थी कि बुधवार को कनेक्टिविटी ने धोखा नहीं दिया। इसलिए ग्राहकों को राहत रही।