फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बोतल में पेट्रोल देने और सड़कों पर ईंट-पत्थर रखने पर रोक

Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बवाल के बाद शहर अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। लेकिन पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन ने बोतल में पेट्रोल देने और सड़कों पर जहां तहां ईंटें रखने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

एसडीएम वंदना मिश्रा ने पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र जारी कर कहा है कि बोतल या किसी अन्य वस्तु में पेट्रोल नहीं दिया जाना है। यदि इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगीं ईंटें और रोड़े पालिका की टीम एकत्र कर रही है। पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में जहां भी ईंटाें के ढेर लगे हैं, उन्हें जब्त किया जा रहा है। इस कार्य के लिए सिरसी पंचायत के कर्मचारियों को लगाया गया है। बवाल वाले इलाके में बुधवार को पालिका की टीमों ने पहुंचकर ईंटों के ढेर की तलाश की। इसके अलावा शहर क्षेत्र में जहां तहां ईंटों रखने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें