फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुठभेड़ में मंदिर में चोरी का आरोपी बदायूं का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव करेली के जंगल में शनिवार की तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 26 अक्तूबर को शनिदेव मंदिर में चोरी का आरोपी बदायूं जनपद के हिस्ट्रीशीट शौकीन उर्फ शानू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, बाइक और मंदिर से चोरी किए गए घंटे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली पुलिस को शनिवार तड़के सूचना मिली थी कि 26 अक्टूबर को शनिदेव मंदिर में हुई चोरी में शामिल बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए करेली की मढ़ैया तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी शाहरुख फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश शौकीन उर्फ शानू बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर के मोहल्ला बारिशनगर का निवासी है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। चंदौसी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उसके फरार साथी शाहरुख की तलाश जारी है।

-
वर्जन
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बदायूं के शातिर शौकीन उर्फ शानू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। दूसरा आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। शानू बीते दिनों शनिदेव मंदिर में हुई चोरी में शामिल था। -श्रीश्चंद्र, एएसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें