फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा भागा

Sun, 03 Nov 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर को जाने वाले रास्ते पर शनिवार की शाम पुलिस ने मुठभेड़ में फोटोग्राफर से लूट में शामिल सिरसी निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस भागे बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 17 अक्तूबर की रात सिरसी-बिलारी मार्ग पर सिरसी के निकट हजरतनगर गढ़ी निवासी आसिफ से कैमरा लूटा था। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि इनामी बदमाश साथी के साथ बाइक से किसी घटना अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पकड़ा गया। मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। मालूम हो लूट की घटना फोटोग्राफर के साथ उस समय हुई थी जब आसिफ एक सगाई समारोह में फोटोग्राफी कर लौट रहे थे। बदमाशों ने चलती बाइक को गिरा दिया था। इस दौरान आसिफ का साथी रीनू बचकर भाग गया था। आसिफ से कैमरा और 1500 रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें