फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई इंटर में बबराला की कुमोदनी रही जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला की छात्रा कुमोदिनी अग्रवाल ने 492 अंक प्राप्त कर संभल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम देखने लिए छात्र पहले से ही उपस्थित हो गए। छात्रों ने अध्यापकों व परिजनों के साथ सफलता की खुशी मनाई और मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। सुबह से ही से छात्र परीक्षा परिणाम देखने के लिए स्कूलों में पहुंच गए थे। डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला की छात्रा ने जिले में सर्वाधिक 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदौसी के तीन छात्र रहे हैं। आरआरके स्कूल के छात्र यश कुमार, अंश पाठक, छात्रा मान्या वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से 500 में से 491 अंक प्राप्त किए हैं। संभल के बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमन सराय के छात्र अंश गुप्ता ने 490 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी की छात्रा मुस्कान खालिद ने 489 अंक प्राप्त किए हैं। चंदौसी के आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र देवेंद्र वार्ष्णेय व बाल विद्यालय मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र देव रूहेला ने संयुक्त रूप से 487 अंक प्राप्त किए हैं।
टॉप फाइव में आरआरके स्कूल चंदौसी के विद्यार्थियों की संख्या अधिक
चंदौसी। सीबीएसई के इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया है। जिले की टॉप फाइव की सूची में आठ छात्र शामिल हैं। इन आठ में से चार छात्र अकेले चंदौसी के आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शामिल हैं। इसके बाद इस सूची में तीन छात्र संभल के बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमन सराय के शामिल हैं। आठ में सात छात्र दोनों स्कूलों के हैं। छात्रों की सफलता से आरआरके सीनियर स्कूल चंदौसी, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें